प्रेस स्वतंत्रता के मामले में 10 सबसे खराब देश कौन-कौनसे हैं?

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) के विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2024 में शामिल 180 देशों में से अफ्रीकी देश इरिट्रिया आखिरी स्थान पर है। अंतिम 10 में सीरिया (179), अफगानिस्तान (178), उत्तर कोरिया (177), ईरान (176), तुर्कमेनिस्तान (175), वियतनाम (174), बहरीन (173), चीन (172) और म्यांमार (171) भी शामिल हैं। इस सूचकांक में नॉर्वे शीर्ष पर जबकि भारत 159वें स्थान पर है।