रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2024 में शामिल 180 देशों में से भारत 159वें स्थान पर है। इस सूचकांक में भारत के पड़ोसी देशों में शामिल अफगानिस्तान 178वें, चीन 172वें, म्यांमार 171वें, बांग्लादेश 165वें, पाकिस्तान 152वें, श्रीलंका 150वें, भूटान 147वें और मालदीव 106वें स्थान पर है। गौरतलब है, विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2023 में भारत 161वें स्थान पर था।