गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक अदालत ने 2015 में प्रॉपर्टी डीलर अजय की गोली मारकर हत्या के मामले में पड़ोसी परशुराम, उसकी पत्नी व बेटे को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। तीनों पर ₹20,000-₹20,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। दरअसल, अजय ने परशुराम को ₹2 लाख उधार दिए थे और वापस न देने पर उनके बीच विवाद हुआ था।