रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच 125-किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज रेल लाइन के निर्माण कार्य की तस्वीरें शेयर कर ट्वीट किया है, "परियोजना रफ्तार पकड़ रही है।" रेलवे ने बताया कि शिवपुरी और ब्यासी के बीच टनल का निर्माण कार्य जारी है। इस लाइन का निर्माण कार्य 2024 में पूरा होना प्रस्तावित है।