प्रोफेसर को बिहार में मिली 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी; कहा गया- पूरे परिवार का यही हाल होगा
बिहार के दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें पोस्ट से मिले पत्र में लिखा है, "सिर तन से जुदा करेंगे। पूरे परिवार का यही हाल होगा। कहीं भी किसी भी वक्त।" पुलिस ने केस दर्ज कर मिश्रा को सुरक्षा मुहैया कराई है।