प्रोफेसर ने कर्नाटक में क्लास के दौरान छात्र को कहा 'टेररिस्ट', छात्र ने जताया विरोध

कर्नाटक की एक यूनिवर्सिटी में क्लास के दौरान एक प्रोफेसर द्वारा मुस्लिम छात्र को 'टेररिस्ट' कहने के बाद छात्र द्वारा 'इस देश में मुस्लिम होना मज़ाक नहीं है' कहते हुए विरोध जताने का वीडियो सामने आया है। प्रोफेसर द्वारा माफी मांगने पर छात्र ने कहा, "माफी आपकी सोच को नहीं बदलेगी।" वहीं, यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है।