प्लेन के इंजन में फंसने के बाद शख्स की ऐम्स्टर्डम एयरपोर्ट पर हुई मौत
ऐम्स्टर्डम एयरपोर्ट (नीदरलैंड्स) पर केएलएम सिटीहॉपर विमान के इंजन में फंसकर एक शख्स की मौत हो गई है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के समय विमान में यात्री और चालक दल के सदस्य मौजूद थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक यात्री था या फिर एयरलाइन या किसी अन्य कंपनी के लिए काम करता था।