भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में सुपर 4 चरण के मुकाबले से पहले इरफान पठान ने रविवार को वसीम अकरम को 'प्लैंक' पोज़ीशन में अधिक देर तक रहने के मुकाबले में हरा दिया। इरफान ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, "जिम बैटल हुआ और खत्म भी हो गया। अब मैदान पर होगा। मैदान पर कौन जीतेगा?"