प्लैटफॉर्म से नीचे गिरे शख्स के ऊपर से यूपी में गुज़री ट्रेन, बचने के बाद लोगों के सामने जोड़े हाथ
उत्तर प्रदेश के भरथना रेलवे स्टेशन पर एक शख्स प्लैटफॉर्म पर रखे बॉक्स से टकराने के बाद पटरी के पास नीचे गिर गया और इस बीच उसके ऊपर से ट्रेन गुज़र गई लेकिन वह ज़िंदा बच गया। वीडियो में शख्स बचने के बाद लोगों की तरफ हाथ जोड़े दिख रहा है। बकौल शख्स, "मैं चुपचाप आंख बंद कर लेटा रहा।"