पढ़ाई करने रूस गए उत्तराखंड के छात्र को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में जबरन भेजा गया
पढ़ाई करने के लिए रूस गए उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के एक 30-वर्षीय छात्र राकेश मौर्य को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भेजने का मामला सामने आया है। राकेश स्टडी वीज़ा पर रूस गए थे। परिवार का दावा है कि उसे जबरन सैन्य वर्दी पहनाई गई, हथियार दिए गए और प्रशिक्षण के नाम पर डोनबास क्षेत्र में लड़ने भेज दिया गया।