पढ़ाई पर ध्यान दें, याचिका दाखिल करने पर नहीं: स्कूल खोलने की याचिका देने वाले छात्र से एससी
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के एक छात्र की स्कूलों को फिर से खोलने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि वह राज्यों को ऐसा करने का निर्देश नहीं दे सकते। कोर्ट ने याचिका को 'गलत' ठहराते हुए छात्र को 'पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने' को कहा। बतौर कोर्ट, "बच्चों को इसमें खुद को शामिल नहीं करना चाहिए।"