फैंसी नंबर प्लेट पर रोका तो भड़का थार चालक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर 50 फीट तक घसीटा
महाराष्ट्र के बारामती में अवैध फैंसी नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर ई-चालान काटने के लिए थार को रोकने पर चालक ने ट्रैफिक कांस्टेबल को टक्कर मार दी और बोनट पर करीब 50 फीट तक घसीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना में पुलिसकर्मी के हाथ और पैर में चोटें आईं। मामले में केस दर्ज किया गया है।