फाइनेंस इन्फ्लुएंसर हरीश ने 27 साल की उम्र में की आत्महत्या
वी हरीश (27) नामक फाइनेंस इन्फ्लुएंसर ने चेन्नई में आत्महत्या कर ली है। उनके पिता ने आरोप लगाया है कि एक वेंचर स्टूडियो के सीईओ जेसन सैमुअल ने उन्हें ऑनलाइन प्रताड़ित किया था। हरीश के इंस्टाग्राम पर 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। हालांकि, सैमुअल ने कहा, "जो कुछ हुआ उससे मैं दुखी हूं। मैंने उसे साइबर-बुली नहीं किया था।"