फाइनल में आखिरी ओवर में तिलक वर्मा के छक्के पर गौतम गंभीर के रिऐक्शन का वीडियो हुआ वायरल
एशिया कप के फाइनल मैच के आखिरी ओवर में जब बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने हारिस रऊफ की गेंद पर छक्का मारा तो हेड कोच गौतम गंभीर कुर्सी पर बैठे-बैठे ज़ोर-ज़ोर से टेबल पीटने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इस छक्के ने भारत की जीत लगभग तय कर दी थी और बाकी काम रिंकू सिंह ने पूरा कर दिया।