फेक ID बनाकर महीनों तक पति से चैट करती रही एमपी की महिला, मुलाकात के बाद सीधे पहुंची थाने
ग्वालियर (एमपी) में पति के चरित्र पर शक के चलते एक महिला सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर कई महीनों तक पति से चैटिंग व बात करती रही। वहीं, बीते दिनों जब पति फेक आईडी वाली लड़की से मिलने रेस्टोरेंट पहुंचा तो महिला ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।