inshorts

फेक डॉक्यूमेंट्स पर लोन लिया, फिर हो गया फरार; 12 साल बाद CBI ने केरल से पकड़ा

सीबीआई ने 12 वर्ष से फरार चल रहे बैंक धोखाधड़ी के आरोपी सुरेंद्रन जे को केरल से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुरेंद्रन 'स्टिच ऐंड शिप' नाम की फर्म चलाता था और उसने साथियों के साथ मिलकर बैंक ऑफ इंडिया की लुधियाना शाखा से नकली और जाली दस्तावेज़ों के ज़रिए ₹1.50 करोड़ का फर्ज़ी लोन लिया था।