फुकेत (थाईलैंड) से मुंबई आ रही फ्लाइट में शुक्रवार रात एक यात्री द्वारा टॉयलेट में स्मोक करने का मामला सामने आया है। वहीं, धुआं निकलता देख यात्रियों को आग लगने का शक हुआ और अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट के मुंबई में उतरते ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर विमान अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।