फॉक्सवैगन ने बॉम्बे HC में भारत सरकार पर किया मुकदमा, $1.4 बिलियन टैक्स को लेकर है विवाद

जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी फॉक्सवैगन ने भारत सरकार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। कंपनी ने कहा है कि सरकार ने उससे $1.4 बिलियन टैक्स की मांग की है जो अव्यवहारिक रूप से अधिक है और भारत के आयात टैक्स नियमों के विपरीत है। बकौल फॉक्सवैगन, यह भारत में उसके $1.5 बिलियन के निवेश को प्रभावित करेगा।