फिच रेटिंग्स ने भारत, अमेरिका व चीन की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाया

ग्लोबल ट्रेड वॉर के बीच फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5% से घटाकर 6.4% जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.3% से घटाकर 6.2% कर दिया है। वहीं, 2025 में चीन व अमेरिका की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर क्रमश: 3.9% और 1.2% किया गया है।