फिज़िक्सवाला का मूल्यांकन हुआ $3.7 बिलियन, कंपनी ने हासिल की नई फंडिंग

एडटेक स्टार्टअप फिज़िक्सवाला ने सेकेंडरी फंडिंग राउंड में $22-26 मिलियन जुटाए हैं जिससे कंपनी का मूल्यांकन करीब 30% बढ़कर $3.7 बिलियन हो गया। यह डील वेस्टब्रिज कैपिटल के नेतृत्व में हुई जो कंपनी की मौजूदा निवेशक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिज़िक्सवाला इस साल आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है और अगले महीने ड्राफ्ट पेपर फाइल कर सकती है।