फाटक बंद होने पर कंधे पर बाइक उठाकर रेलवे ट्रैक पार करता दिखा शख्स, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स रेलवे फाटक बंद होने पर बाइक को कंधे पर उठाकर रेलवे ट्रैक पार करता दिख रहा है। X पर शेयर यह वीडियो भारत में किस जगह का है उसका पता नहीं चल पाया है। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "कौन कहता है...भारत में आयरन मैन नहीं है?"