फिटजी के मालिक से जुड़े कई बैंक खातों में जमा करीब ₹11 करोड़ का रोका गया लेन-देन
गौतमबुद्धनगर (उत्तर प्रदेश) की पुलिस ने कोचिंग संस्थान फिटजी के मालिक से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में जमा करीब ₹11 करोड़ का लेन-देन रोक दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले माह 'फिटजी' के कोचिंग सेंटर अचानक बंद होने के बाद अभिभावकों की शिकायत पर दर्ज किए गए मुकदमों की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है।