इंस्टाग्राम पर 2.38 लाख फॉलोअर वाले फिटनेस कोच सुनील शेट्टी ने तेज़ी से फैट बर्न करने के 8 आसान तरीके बताए हैं। उन्होंने कहा कि कैलोरी कम करें, लिक्विड कैलोरी न लें, हर हफ्ते कम-से-कम 3 बार व्यायाम करें, हर मील में प्रोटीन लें, सब्ज़ियां खाएं, रोज़ 7-9 घंटे सोएं, रोज़ 10,000 कदम चलें और इन चीज़ों को लगातार करें।