फुटपाथ से खरीदे हुए कपड़े पहनता हूं: तेज प्रताप यादव
आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहां से शॉपिंग करते हैं सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "कपड़े खरीदता हूं...स्टेशन के पास दुकान से...फुटपाथ से कपड़े खरीदे हैं।" वहीं, शुभांकर ने कहा, "₹12,000 की चप्पल पहनी है आपने।" जिसपर तेज प्रताप ने कहा कि यह भी फुटपाथ की है ₹500 में खरीदी थी।