फुटबॉल खेलते-खेलते मैदान में गिरा खिलाड़ी, चली गई जान; वीडियो आया सामने
बोकारो (झारखंड) में फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल खेल रहे 37-वर्षीय कजरा मुर्मु की मौत हो गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह मैदान पर गिरते नज़र आ रहे हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बकौल डॉक्टर, कजरा के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।