2030 में FIFA वर्ल्ड कप और ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप की तारीखें 18-दिनों तक आपस में टकराएंगी। फुटबॉल महाकुंभ 8 जून से 21 जुलाई तक चलेगा जबकि क्रिकेट टूर्नामेंट 4 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित होगा। T20 वर्ल्ड कप की सह-मेज़बानी इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड करेंगे, वहीं स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को FIFA वर्ल्ड कप के मुख्य मेज़बान होंगे।