फुटवियर व लेदर प्रोडक्ट स्कीम की होगी शुरुआत, 22 लाख लोगों को मिलेगा रोज़गार

देश में फुटवियर और लेदर के क्षेत्रों के लिए फोकस प्रोडक्ट स्कीम की शुरुआत की जाएगी जिसके ज़रिए 22 लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट 2025 पेश करते हुए बताया कि इस स्कीम से ₹4 लाख करोड़ का टर्नओवर और ₹1.1 लाख करोड़ का निर्यात सृजित होने की संभावना है।