फेड के सख्त रुख के चलते रुपया फिसला, डॉलर के मुकाबले 21 पैसे टूटकर 94.71 पर खुला
अमेरिकी फेडरल रिज़र्व़ के सख्त रुख के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे टूटकर 94.71 पर खुला है। गौरतलब है, फेड के कुछ पॉलिसीमेकर्स ने 2026 में कम-से-कम एक बार ब्याज दरें बढ़ाने का संकेत दिया है। 2027 के लिए फेड ने कोर PCE महंगाई का अनुमान बढ़ाकर 2.5% किया जिससे मार्केट में चिंता बढ़ी है।