फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच हुई शुरू, ट्रंप ने किसी भूमिका से किया इनकार

अमेरिकी न्याय विभाग ने फेडरल रिज़र्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। पॉवेल ने बताया कि सीनेट समिति के सामने फेड मुख्यालय के रेनोवेशन प्रोजेक्ट को लेकर दिए गए बयान के संबंध में यह जांच चल रही है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जांच में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है।