inshorts

फूड डिलीवरी बिज़नेस में शामिल हो सकती है बाइक व टैक्सी सर्विस देने वाली रैपिडो: रिपोर्ट

'द इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, बाइक व टैक्सी सर्विस देने वाली रैपिडो अब फूड डिलीवरी बिज़नेस में शामिल होने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कुछ रेस्टोरेंट मालिकों से मिल रही है और एक बिज़नेस प्लान पर कार्यरत है। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी का मकसद ज़ोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म को चुनौती देना है।