फूड पैकेट्स में मेटल पिन-तार के इस्तेमाल पर FSSAI ने लगाया बैन, नियम तोड़ा तो खैर नहीं
FSSAI ने फूड बिज़नेस ऑपरेटर्स को खाने-पीने की चीज़ों को पैक करने, सिलने या बंद करने के लिए लोहे/मेटल की पिन, स्टेपलर पिन, तार या ऐसी अन्य चीज़ों के इस्तेमाल को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है। नियम तोड़ने वाले व्यवसायों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।