फूड व्लॉगर रॉकी सिंह ने एक साल में घटाया 34 किलो वज़न, शेयर की पहले और बाद की तस्वीर

'रॉकी ऐंड मयूर' फेम फूड व्लॉगर रॉकी सिंह ने बताया है कि उन्होंने एक साल में 34 किलोग्राम वज़न कम किया है। उन्होंने X पर पोस्ट किया, "मैं यह नहीं बताऊंगा कि मैंने कैसे वज़न कम किया क्योंकि पागल हो जाएंगे और गुमराह करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराएंगे।" उन्होंने कहा, "डॉक्टर की देखरेख में कड़ी मेहनत करें।"