आईआईटी दिल्ली की एक रिसर्च से पता चला है कि लोकेशन ऑन करते ही आपके एंड्रॉयड फोन का सेंसर आपकी लोकेशन ही नहीं बल्कि आपकी कई गतिविधियों को भी रिकॉर्ड करने लगता है। बकौल रिसर्च, कई जीपीएस पैरामीटर्स अनुमान लगा लेते हैं कि आप कैसे खड़े हैं, कैसे लेटे हैं, किस एरिया में हैं और वहां भीड़ है या नहीं।