इन्फ्लुएंसर और डॉक्टर पुलकित कुमार ने हाल ही में एक वीडियो में बताया कि फोन के बहुत ज़्यादा आदी बच्चों में आगे चलकर शराब, सिगरेट और किसी ड्रग्स की लत लगने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं। बकौल डॉक्टर, जैसे नशा दिमाग को त्वरित संतुष्टि देता है वैसे ही फोन का इस्तेमाल भी दिमाग को त्वरित संतुष्टि देता है।