सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पंड्या का ऑटोग्राफ लेने के लिए एक फैन ने उनकी ओर अपना जूता फेंक दिया जिसका वीडियो वायरल है। वीडियो में जूता फेंके जाने के बाद क्रिकेटर उससे बचते और फैन को ऐसी हरकत करने से मना करते नज़र आए। बड़ौदा की टीम ने झारखंड को 5 विकेट से हराया।