जयपुर में विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच के दौरान एक फैन ने चिल्लाते हुए पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से कहा, 'वड़ा पाव खाओगे?' जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, रोहित ने इसके जवाब में हाथ हिलाकर ना में जवाब दिया। इस दौरान रोहित मुंबई की तरफ से सिक्किम के खिलाफ मैच में फील्डिंग कर रहे थे।