फैन पेज बैन किए तो आप गुफा में रहोगी: अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश देते हुए जान्हवी से HC
दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री जान्हवी कपूर से जुड़ी अश्लील ऑनलाइन सामग्री हटाने का आदेश दिया है। जान्हवी ने 5,000 से अधिक वेबपेज और पोस्ट हटाने की मांग की थी, जिनमें AI-जनरेटेड पॉर्नोग्राफिक कंटेंट शामिल था। कोर्ट ने फैन पेज पर रोक से इनकार करते हुए कहा, “हम नैतिकता के ठेकेदार नहीं हैं…आपको फैंस नहीं चाहिए? फिर गुफा में रहना होगा।”