फोन पर कहासुनी होने के बाद कपल ने की आत्महत्या, फरवरी में होने वाली थी दोनों की शादी
फोन पर कहासुनी के बाद जयपुर (राजस्थान) निवासी बॉयफ्रेंड ने चित्रकूट (यूपी) में रह रही अपनी गर्लफ्रेंड को खुद को फंदे से लटका हुआ दिखाते हुए एक वीडियो भेज दिया। वीडियो देखने के बाद गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद बॉयफ्रेंड ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों की 17 फरवरी को शादी होने वाली थी।