अगर अचानक फोन में नेटवर्क सिग्नल गायब हो जाए, कॉल/मेसेज आना बंद हो जाएं, बिना कुछ किए पासवर्ड रीसेट का नोटिफिकेशन आए और सिम दूसरे डिवाइस पर ऐक्टिव दिखे तो आप सिम स्वैप स्कैम का शिकार हो गए हैं। इससे बचने के लिए मोबाइल अकाउंट में पिन/पासवर्ड सेट करें, गूगल ऑथेंटिकेटर यूज़ करें और निजी जानकारी कहीं साझा न करें।