फीफा WC में स्विट्ज़रलैंड ने कोलंबिया को 4-3 से हराया, 72 साल बाद क्वॉर्टर फाइनल में किया प्रवेश
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्विट्ज़रलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराते हुए क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 1954 के बाद पहली बार स्विट्ज़रलैंड ने विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई है। फीफा के अंतिम 8 में स्विट्ज़रलैंड का मुकाबला अर्ज़ेंटीना से होगा।