फीफा ने प्राइवेटाइज़ेशन पर आलोचना के बाद दी प्रतिक्रिया, कहा- फुटबॉल को कोई नहीं बेच रहा
फीफा ने विश्वकप और दूसरे इवेंट्स से जुड़े अपने प्रस्तावित प्राइवेट इन्वेस्टमेंट प्लान की आलोचना के जवाब में कहा है, "कोई फुटबॉल को बेच...नहीं रहा है।" उसने कहा कि नई सब्सिडियरी कंपनी का मालिकाना हक और कंट्रोल हमेशा फीफा के पास रहेगा। गौरतलब है, प्राइवेटाइज़ेशन के फैसले पर UEFA के 55 सदस्य संघ ने फीफा के बहिष्कार का निर्णय लिया।