फीफा विश्व कप के दौरान मेक्सिको की जर्सी पहने सड़क पर दिखी बत्तख, वीडियो हुआ वायरल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फीफा विश्व कप-2026 के पहले मैच से पूर्व मेक्सिको की फुटबॉल जर्सी पहने एक पालतू बत्तख का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बत्तख एक महिला व एक लड़के के पीछे-पीछे सड़क पर चलती दिख रही है। गौरतलब है कि टूर्नामेंट के पहले मैच में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया था।