फीफा विश्व कप के दौरान शख्स ने मेसी को शरीर पर बम बांधकर उड़ाने की दी थी धमकी: रिपोर्ट
Informacion.es ने लीक पुलिस सिक्योरिटी फाइल्स के हवाले से बताया है कि फीफा विश्व कप-2026 के दौरान लियोनेल मेसी कई बम धमकियों का निशाना थे। मिस्र से मैच से पहले एक व्यक्ति ने स्टेडियम में घुसकर मेसी को शरीर पर 4-बम बांधकर उड़ाने की धमकी दी थी। जॉर्डन से मैच से पहले मेसी पर सशस्त्र हमले की धमकी मिली थी।