फेफड़े और आंतें तक फट गईं, टूटीं हड्डियां: दिल्ली कार ब्लास्ट में मारे गए लोगों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास कार में हुए धमाके के बाद मारे गए लोगों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट से कई मृतकों के कान के पर्दे, फेफड़े व आंतें फट गईं और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों की हड्डियां टूटीं और सिर पर चोट के निशान मिले।