फैमिली गैदरिंग में वेतन बताना शख्स को पड़ा भारी, रिश्तेदारों के सवालों पर बोला- पछता रहा हूं
'रेडिट' पर एक शख्स ने बताया कि उसने फैमिली गैदरिंग में बार-बार पूछे जाने पर अपनी सैलरी का खुलासा कर दिया। शख्स के अनुसार, इसके बाद रिश्तेदारों का व्यवहार बेहतर हो गया लेकिन वे निवेश-शादी पर सवाल करने लगे जिनसे परेशान होकर वह सैलरी बताकर पछताने लगा। बकौल शख्स, सैलरी पर चर्चा आम है लेकिन यह व्यक्तिगत मामला होना चाहिए।