inshorts

फेमस 'डांसिंग कॉप' ने इंस्टाग्राम पर महिला को इंदौर बुलाकर होटल में ठहरने की दी पेशकश, गिरी गाज

इंदौर के फेमस 'डांसिंग कॉप' रणजीत सिंह पर एक महिला ने इंस्टाग्राम पर मेसेज भेजकर इंदौर बुलाने और होटल में ठहराने की पेशकश करने का आरोप लगाया है। इस पर रणजीत ने कहा, "महिला ने मुझे कई मेसेज किए...फेमस होने के लिए पैंतरा अपना रही है।" मामले में रणजीत को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।