फ्यूल, फॉरेक्स, फर्टिलाइज़र चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मज़बूत बनी रहेगी: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि फ्यूल, फॉरेक्स और फर्टिलाइज़र जैसी चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मज़बूत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के चलते तेल कीमतों पर दबाव है लेकिन सरकार की प्राथमिकता आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए लोगों के हितों की रक्षा करना है। बकौल सीतारमण, कस्टम-ड्यूटी को और सरल बनाने की ज़रूरत है।