फायरिंग के 2 दिन बाद बिना बैंडेज के दिखे टाइगर, तस्वीरें आईं सामने
मुंबई के जुहू में फायरिंग की घटना के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बिना बैंडेज वाली नई तस्वीरें महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने शेयर की हैं। तस्वीरों से उनके फैंस को राहत मिली है। इससे पहले टाइगर की छाती और कंधों पर ड्रेसिंग दिखी थी जबकि दाहिने हाथ पर बैंडेज नज़र आया था।