फेयरनेस क्रीम के इस्तेमाल से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही किशोरी में दिखे कौनसे लक्षण?
केरल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के प्रचार से प्रभावित होकर ऑनलाइन खरीदी गई फोयरनेस क्रीम के इस्तेमाल से किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रही 17-वर्षीय लड़की का ब्लड प्रेशर अचानक कम होने लगा और उसे चक्कर आने लगे थे। इसके अलावा उसके पैरों में काफी सूजन आ गई जिससे उसका चलना व सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो गया।