आगरा में रविवार सुबह फेरों की रस्म के बाद दूल्हे ने बुलेट की मांग की और दूल्हे को मनाने की कोशिश के दौरान दुल्हन के पिता की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दुल्हन ने मांग से सिंदूर पोंछते हुए रिश्ता तोड़ दिया और दूल्हे संग जाने से इनकार कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान लौटा दिया।